कैंपियरगंज: पीपीगंज में बाढ़ कार्य के दौरान दिव्यांग कर्मचारी से मारपीट, ट्राई साइकिल तोड़ी; आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
पीपीगंज क्षेत्र में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान एक दिव्यांग सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने न सिर्फ कर्मचारी पर हमला किया, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनकी ट्राई साइकिल भी तोड़ दी। जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाना क्षेत्र निवासी श्याम बदन सिंचाई विभाग में बेलदार पद पर तैनात हैं और दोनों पैरों से दिव्यांग हैं।