लहरपुर: लहरपुर स्थानीय तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया
एसडीएम ने क्षेत्र के लहरपुर पब्लिक स्कूल के 19 मेधावी बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, मेहनत लगन और ईमानदारी के साथ किया गया प्रयास निश्चित ही सफलता दिलाता है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता का उत्तरदायित्व है कि वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दे।