मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद नगर मे स्थित मोबाइल टावर पर कार्यरत कर्मचारी अर्जुन सिंह पवार की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। रविवार शाम करीब से 6 से 7 बजे के बीच वहां खेल रहे बच्चों ने देखा कि अर्जुन सिंह टावर के पास जमीन पर गिरे हुए हैं। उन्होंने इसकी सूचना आसपास के रहवासियों को दी।