सिरोही: ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
Sirohi, Sirohi | Apr 28, 2026 शहर के बाबा रामदेव मंदिर के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारियां निकलीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।