सूरतगढ़: थर्मल कालोनी गेट के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की हुई मौत, मामला दर्ज
सूरतगढ़ थर्मल कॉलोनी गेट के पास पास ट्रक की चपेट में आने से रायांवाली निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे थर्मल डिस्पेंसरी से सूरतगढ़ और फिर श्रीगंगानगर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राजियासर थाना से शुक्रवार दोपहर मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक व बाइक जब्त करते हुएजांच शुरू कर दी है।