खरगोन के टांडाबरूड में आबादी क्षेत्र के बीच देशी-विदेशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। इससे परेशान ग्रामीणों ने दुकान को गांव से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। श्रीहरि मुक्तिधाम सेवा समिति के साथ ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर को शिकायत की है।