महसी: मिशन शक्ति अभियान: रामगांव पुलिस ने महिलाओं को जागरूक किया
रामगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मिशन शक्ति टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।