सोमवार 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवतीगंज में निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल संचालक और महिला सर्जन मेधावी सिंह पर नगर कोतवाली में एफ आई आर दर्ज किया गया है। घटना 31 अक्टूबर की है जिसमें महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल एवं डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।