मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को मारी टक्कर, चालक की मौत सीसीटीवी कैमरे में कैद
Meerut, Meerut | May 10, 2026 काशीराम कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय जगदीश प्रसाद पुत्र जीवन दास ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार दोपहर वह अपना ई-रिक्शा लेकर भूतनाथ चौराहे से एल ब्लॉक चौराहे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह भूतनाथ चौराहे पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ई रिक्शा चालक की मौत हो गई।