नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, बिग फ्रेश मॉल सहित अन्य प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए
रविवार को शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने हरदा बाईपास रोड स्थित बिग फ्रेश मॉल में निरीक्षण कर गुड़, फ्राइम्स एवं इमली के नमूने जांच हेतु लिए। निरीक्षण में खाद्य लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार ने बताया कि नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।