अरथुना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानो का पारडा गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थीया प्रियंका पत्नी धनपाल पंचाल निवासी छाजा ने अपने साथ रास्ता रोक कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुवे राहुल पिता नटवरलाल पंचाल निवासी कोटड़ा सहित सात जनों के खिलाफ अरथूना थाने में रिपोर्ट दी हे।