अररिया: डीएम ने कुआड़ी और मजरख दुग्ध उत्पादन समितियों का किया निरीक्षण, किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए किया मार्गदर्शन
Araria, Araria | Jul 2, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने नवगठित कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत कुआड़ी दुग्ध उत्पादन समिति तथा सिकटी प्रखंड के मजरख दुग्ध उत्पादन समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध उत्पादक किसानों से संवाद कर समिति की गतिविधियों की जानकारी ली तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।