विशेष किशोर पुलिस इकाई कार्यशाला:-
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल श्रीमती पूनम सिरोही की अध्यक्षता में रिज़र्व पुलिस लाइन, आगरा में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की मासिक कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी पर विशेष बल देते हुए पॉक्सो अधिनियम, बाल संरक्षण, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, यौन हिंसा की रोकथाम तथा आश्रय गृह/वन स्टॉप सेंटर से संबंधित चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा कर चुनौतियों से निपटने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला में कमिश्नरेट आगरा के समस्त थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न हितबद्ध संस्थाओं—बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, चिकित्सा विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर, शिक्षा विभाग, अभियोजन अधिकारी, रेलवे पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस, राजकीय बाल (शिशु) गृह एवं स्वयंसेवी संस्था ‘जनसाहस’—के अधिकारी/नोडल अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सार्थक बनाया।
#UPPolice
2 views | Agra, Uttar Pradesh | Jun 20, 2026