धौरहरा: सिसैया ऑटो चालक सेवा समिति के अध्यक्ष ने प्राइवेट बस चालकों पर कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सिसैया ऑटो चालक सेवा समिति के अध्यक्ष ने गुरुवार दोपहर 1 बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में संचालित कुछ प्राइवेट बसों के चालक एवं कंडक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि कई बस चालक अपनी बसों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के बजाय ओवर ब्रिज के आसपास मुख्य मार्ग पर खड़ा कर देते हैं जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।