तुलसीपुर: किसानों ने त्रिपक्ष सहकारी समिति महराज गंज तराई पर यूरिया खाद देने में पक्षपात करने का विक्रेता पर लगाया आरोप
बुधवार 3:00 बजे त्रिपक्ष सहकारी समिति महाराजगंज तराई पर यूरिया खाद देने में पक्षपात करने का आरोप किसानों द्वारा लगाया गया। किसानों द्वारा बताया गया दिन भर लाइन में लगे रहने के बावजूद एक बोरी यूरिया नहीं मिल पा रही है वही विक्रेता द्वारा अपने परिचितों एवं रसूखदारों को 10 से 15 गोली खाद बिना लाइन में लगे दे दिया जाता है।