रविवार दोपहर 2:30 बजे लालबाग में महिला कांग्रेस पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महिलाओं के सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर आज लालबाग क्षेत्र में करीब 50 से अधिक महिलाओं को सदस्य बनाया गया उनको पार्टी की नीति से अवगत करवाया गया।