ग्वालियर गिर्द: रानी लक्ष्मीबाई और शहीद संतों को नमन, 10 जून से शुरू होंगे विशेष आयोजन
ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगा दास की बड़ी शाला में शहीद संतों की स्मृति और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में 10 जून से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। इसकी जानकारी रविवार दोपहर 12 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई, जिसमें संगीत समारोह, श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह और श्रद्धांजलि सभा की रूपरेखा साझा की गई।