सहारनपुर: बाबा साहब की प्रतिमा पर विवादित बैनर लगाने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हसनपुर भलस्वा में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर एक विवाद सामने आया है। गांव निवासी सुशील कुमार बौद्ध ने एसएसपी और थाना गागलहेड़ी में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि भीम आर्मी से जुड़े कुछ युवकों ने सार्वजनिक स्थल पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ एक विवादित बैनर लगाया।