सूरजपुर: प्रदेश स्तरीय रेडक्रॉस बैठक में सूरजपुर की दमदार भागीदारी, जल्द होगा राज्य चेयरमैन का दौरा
रायपुर स्थित रेडक्रॉस भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में पहली बार सूरजपुर जिले की प्रभावी भागीदारी दर्ज हुई। जिला चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल और जिला सचिव एवं सीएमएचओ डॉ. कपिल देव पैकरा ने जिले की गतिविधियों व आगामी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया, जिसकी राज्य नेतृत्व ने सराहना की। बैठक में राज्य चेयरमैन तोमन साहू के जल्द सूरजपुर दौरे की जानकारी दी गई।