हरदोई: हरदोई पुलिस ने तीन दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान में जनसहयोग से 348 हेलमेट किए वितरित
Hardoi, Hardoi | Mar 28, 2025 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे 3 दिवसीय यातायात नियमों के प्रति जागरुकता अभियान के क्रम में हरदोई पुलिस द्वारा जनसहयोग से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बगैर हेलमेट चला रहे बाइक सवारों को 348 हेलमेट वितरण कर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात अभियान के दौरान मोटर साइकिल पर तीन सवारी ना बैठाना, शराब पीकर वाहन न चलाने को बताया गया।