हरदोई: सुरसा के ग्राम लालापुरवा में पारूल ने विपक्षी को फंसाने के लिए अपने छप्पर में लगाई आग, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Mar 28, 2025 जानकारी के अनुसार लाला पुरवा निवासी सर्वेश व उनके पड़ोसी कमलेश के बीच जमीन विवाद चल रहा है, इसी को लेकर बीते दिनों दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।जिस पर पुलिस ने दोनों तरफ से पांच लोगों पर कार्रवाई कर मुकदमा पंजीकृत किया था। गुरुवार को दोनों पक्षों में फिर से विवाद होने पर सर्वेश की पुत्री पारूल ने विपक्षियों को फंसाने के इरादे से अपने छप्पर में आग लगा दी।