मेजरगंज प्रखंड में शुक्रवार को बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। मध्य विद्यालय भलुअहियां और विशंभरपुर नन्हकार में मध्यान भोजन मेनू के अनुसार नहीं मिला तथा फल और अंडा अनुपस्थित पाए गए।