बांसवाड़ा: गांगड़तलाई में ट्रक की पीछे से टक्कर से बाइक चालक युवक घायल, एंबुलेंस न पहुंचने पर निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
गांगड़तलाई में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांगड़तलाई गांव में एक बेकाबू ट्रक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया कि घायल की पहचान शेरगढ़ निवासी राजेश पुत्र धूलेश्वर का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।