बालाघाट: अवैध रेत भंडारण व परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, 78 ट्रॉली रेत मिली, 11 ट्रैक्टर जब्त
बालाघाट जिले में अवैध रेत खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार की देर शाम को तहसील बालाघाट अंतर्गत ग्राम गोगलाई एवं भामोड़ी में परिवहन विभाग, खनिज विभाग, राजस्व अमले, थाना प्रभारी नवेगांव, पुलिस लाइन बालाघाट के पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की गई। उप संचालक खनिज