हज़ारीबाग: हजारीबाग में 15 से 25 मई तक ‘ओमेगा कप T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आयोजन, निदेशक सदाब अंसारी
हजारीबाग के अन्नदा स्कूल मैदान में 15 से 25 मई तक आईपीएल की तर्ज पर ‘ओमेगा कप T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट’ आयोजित किया जाएगा। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में 16 टीमें लीग आधार पर मुकाबले खेलेंगी और फाइनल 25 मई को होगा। विजेता टीम को ₹1.50 लाख और उपविजेता को ₹75 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी।