पथरिया: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, इमलिया घोना में राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा सरकार हर किसान के साथ है
पथरिया के ग्राम इमलिया घोना में ओलावृष्टि से मूंग फसल को हुए नुकसान का राज्यमंत्री लखन पटेल ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि सरकार हर संकट में किसानों के साथ है और नियमानुसार शीघ्र मुआवजा दिलाया जाएगा। मंत्री के निर्देश पर एसडीएम निकेत चौरसिया ने बताया कि सर्वे दल गठित कर दिया गया है, जल्द मुआवजा मिलेगा।