मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू, झारखंड में सबसे अधिक गर्म, अनावश्यक बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं: मंत्री राधाकृष्ण किशोर
पलामू जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। लंबे समय से झारखंड में सबसे गर्म जिला बना हुआ है। तापमान 46 डिग्री के आस पास बना हुआ है। ऐसे में बिजली एवं पानी की समस्या तेज हो गयी है। मामले में गंभीरता दिखाते हुए राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्णा किशोर की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 4 बजे तक पलामू समाहरणालय सभागार में जिले की विद्युत व्यवस्था एवं पेयजलापूर्ति को ...