कोंडागांव: बे-मौसम बारिश और आंधी से ग्राम केजंग में ग्रामीण का घर ढहा, बड़ा हादसा टला, कोंडागांव जिला प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
कोंडागांव जिले के थाना बयानार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केजंग में बे-मौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है। गुरुवार की शाम आए तेज तूफान के चलते ग्रामीण बलिराम कोर्राम का मकान ढह गया। बताया जा रहा है कि आंधी की तेज रफ्तार से घर पर लगा एडबस्टर और टीन शेड उड़ गया, जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है घटना के समय घर में बच्चे.