आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। बताया गया हादसे के वक्त बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोग घायल हुए हैं।यह दुर्घटना खंभा नंबर 55 के पास सुबह करीब 3 बजे हुई। यात्रियों ने यह जानकारी दी।