हज़ारीबाग: चौपारण में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1200 लीटर अवैध शराब जब्त, 8800 किलो जावा महुआ नष्ट
उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने चौपारण थाना क्षेत्र के परसातरी और अम्बातारी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नदी किनारे और जंगल में संचालित अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। टीम ने करीब 1200 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की और 8800 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया। शराब बनाने के बर्तन व अन्य सामग्री भी जब्त की गई। मामले में संलिप्त लोगों क