अररिया: आरएस थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान पिस्टल और कारतूस के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूटपाट गैंग का भंडाफोड़
Araria, Araria | Apr 26, 2026 अररिया एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर अपराधियों व वारंटियों की धर-पकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरएस थाना पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ी सफलता हासिल की। गश्ती टीम ने इटहरा ग्राम के पास एक बाइक सवार युवक को देखते ही चेकिंग के लिए रोका। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा और सड़क पर गिर पड़ा।