दुधि: मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, घंटों लगा जाम
सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार शाम डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम करीब छह बजे मुर्धवा से लगभग दो किलोमीटर पहले जंगल क्षेत्र में हुआ।