बीना: खुरई फाटक स्थित ओवर ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत, दो घायल
Bina, Sagar | Oct 10, 2025 बाइक सवार दीपक, सूर्यकांत एवं रौनक जाट निवासी हरियाणा जो पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। बाइक से आ रहे थे तभी शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे दूसरे बाइक चालक पुष्पेंद्र बुंदेला से टकरा गए। टक्कर में दो बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए जिससे दीपक और सूर्यकांत की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई और दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।