सांगानेर: मुरलीपुरा में शादी में गए परिवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों की चोरी की, CCTV में कैद
जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में एक सूने मकान में नकाबपाश बदमाशों के चोरी के लिए घुसने का मामला सामने आया है। फैमिली के सभी मेंबर एक शादी में शामिल होने गए हुए थे। लॉक तोड़कर घुसे बदमाश लाखों रुपए कीमत के गहने और कैश चोरी कर ले गए। मुरलीपुरा थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया सोनू अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।