गुमला: थार की टक्कर से अज्ञात वृद्ध गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Gumla, Gumla | Apr 23, 2026 शहर के थाना रोड स्थित मस्जिद के समीप गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार थार वाहन की टक्कर से पैदल चल रहा एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गुमला थाना के एएसआई श्यामलाल पूर्ति पुलिस दल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल वृद्ध को तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। वृद्ध की हालत नाजुक बताई जा रही है।