नावकोठी: महेशवारा पंचायत के नौलखा में अखंड सीताराम संकीर्तन कार्यक्रम का भक्ति भाव से हुआ समापन, लोगों की उमड़ी भीड़
महेशवारा पंचायत के नौलखा वार्ड नंबर 1 में अखंड श्री सीताराम संकीर्तन कार्यक्रम का गुरुवार को समापन किया गया। 24 घंटा से जारी इस सीताराम संकीर्तन कार्यक्रम को देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। गुरुवार को भक्ति भाव के साथ सिर पर कलश धारण कर कन्याओं ने ग्राम प्रदक्षिणा की।