मेरठ: लोहिया नगर में कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर, युवक को 3 किलोमीटर तक घसीटा, जमकर हुआ हंगामा
Meerut, Meerut | May 15, 2026 मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र के फतेहउल्लापुर रोड पर गुरुवार रात में को एक कार्ड चालक का आतंक देखने को मिला। कार चालक ने गुस्से में तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ा दी और कई लोगों को टक्कर मारते हुए एक युवक को करीब 3 किलो मीटर तक बोनट पर घसीटता ले गया। घटना में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है।