चकिया: हनुमान मंदिर ब्लॉक तिराहा से बस में चढ़ते समय महिला से ₹50 हजार पार, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
चकिया में बस में चढ़ते समय महिला के बैग से ₹50 हजार चोरी का मामला सामने आया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला शिल्पी खरवार को ब्लॉक तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उक्त मामले का खुलासा बुधवार शाम 06 बजे करते हुये बताया गया की आरोपी महिला के से चोरी की गई ₹50,000 की नकदी भी बरामद कर लिया गया।