रामगढ़: राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, रामगढ़ में आईटीबीपी के 150 जवानों ने किया योगाभ्यास, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Ramgarh, Alwar | Jun 16, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रामगढ़ कस्बे के अलवर-दिल्ली हाईवे स्थित संस्कार वैली स्कूल में मंगलवार को सुबह 8 बजे विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पतंजलि योग समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बेराबास स्थित आईटीबीपी ट्रेनिंग सेंटर के करीब 150 जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।