चंदौसी: चंदौसी नगर पालिका में जलकल विभाग ने नाला सफाई मशीन स्पाइडर और 2 मिनी टिप्स का किया उद्घाटन
चंदौसी नगर पालिका परिषद ने नगर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे के करीब जलकल विभाग में पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने एक नाला सफाई मशीन (स्पाइडर) और दो मिनी टिपर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु में नालों की नियमित सफाई और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए इन आधुनिक वाहनों की खरीद की गई है।