बनमनखी: एटीएम कार्ड बदलकर ₹45 हजार की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
बनमनखी। बनमनखी नगर परिषद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में मदद के बहाने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से ₹45 हजार की निकासी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज 12 दिनों के भीतर पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रुपौली थाना