सिराथू: कोखराज इलाके में रोडवेज बस चालक यात्रियों की सुरक्षा की परवाह न करते हुए बस खड़ी कर देते हैं, यात्रियों के लिए बड़ा खतरा
प्रयागराज कानपुर मार्ग पर कोखराज इलाके में नेशनल हाईवे किनारे कई ऐसे ढाबे है जहां पर रात के समय रोडवेज बस वाले अपनी बस को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं और खुद ढाबो में मुफ्त में मिलने वाला खाना खाते है। इस बीच बस में बैठे यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बना रहता है क्योंकि सुरक्षा की कोई भी व्यवस्था नहीं है।रविवार रात देर तक बस के यात्री परेशान दिखाई दिए हैं।