ललितपुर: जनपद ललितपुर में आत्महत्या का सिलसिला लगातार बढ़ रहा, बीते 5 दिनों में 6 लोग फांसी के फंदे पर झूले, चार की हुई मौत
ललितपुर में आत्महत्याओं के ग्राफ में भारी तेजी के साथ इजाफा हो रहा है। जो प्रशासन एवं जनपद वासियों के लिए चिंता का विषय है। जनपद ललितपुर में बीते लगभग 5 दिनों में जनपद की अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगभग छह लोग फांसी के फंदे पर झूल गए।जिनमें से ग्राम देवरान निवासी सहित चार की मौत हो गई ।वहीं दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया।