बिलासपुर पुलिस हुई और हाईटेक!
नए आपराधिक कानूनों के तहत डिजिटल साक्ष्य संकलन को मजबूत बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बिलासपुर जिले के विवेचकों को 208 मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) डिवाइस उपलब्ध कराए हैं। इन डिवाइसों की मदद से अब घटनास्थल से ही फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य सीधे CCTNS पोर्टल पर अपलोड किए जा सकेंगे। इससे जांच प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और अधिक प्रभावी होगी। साथ ही विवेचकों को निजी मोबाइल फोन का उपयोग भी नहीं करना पड़ेगा, जिससे डेटा सुरक्षा और रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार होगा।
#CGVoiceNews #Bilaspur #BilaspurPolice #MDT #ESakshya #DigitalPolice #CCTNS #ChhattisgarhNews #BreakingNews #PoliceUpdate