भवानीपुर: मधेपुरा जिले का चौकीदार सड़क हादसे में गंभीर, बेहतर इलाज के लिए किया गया पूर्णिया रेफर
भवानीपुर :- भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के यादव टोला में हुए सड़क हादसे में मधेपुरा जिले का एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है, जो पुरैनी थाना क्षेत्र के मकदमपुर निवासी निर्धन राम के पुत्र हैं। घायल रवि कुमार मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत है ।