चौपारण: चौपारण ब्लॉक मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में युवक घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
चौपारण: ब्लॉक मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में अलगडीहा निवासी प्रदीप सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक अस्पताल चौपारण में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ. फरहाना की त्वरित पहल से घायल को समय पर उपचार मिल सका। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।