धामपुर: नहटौर-नगीना मार्ग पर स्थित गांव तरकौली के पास गांगन नदी में मिला 20 वर्षीय युवती का शव
बुधवार की सांय करीब सात बजे नहटौर-नगीना मार्ग पर स्थित गांव तरकौली के पास गांगन नदी में एक 20 वर्षीय युवती का शव मिला है। युवती की पहचान मोहल्ला नौधा निवासी राहत पुत्री मेंहदी हसन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती मंदबुद्धि थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।