सांगोद: बोरिना गांव में आकाशीय बिजली ने ली 47 वर्षीय किसान की जान, दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया
Sangod, Kota | Jun 29, 2026 सांगोद थाना क्षेत्र के बोरिना गांव में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेत से काम कर घर लौट रहे एक किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, बिजली की तेज गर्जना के कारण उनकी पत्नी भी मौके पर ही अचेत हो गईं। जानकारी के अनुसार, बोरिना गांव निवासी बेनीराम मेहता (47) अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ खेत पर धान की फसल तैयार कर