सिकंदरपुर: संतसंत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता यात्रा सिकंदरपुर पहुंची
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को समरसता रथयात्रा सिकंदरपुर पहुंची। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जगह जगह रथयात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर संत रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक संजय यादव भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।