बिरौल: बलिया गांव में पुराने विवाद के चलते दुकानदार पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिरौल के बलिया गांव में पुराने विवाद को लेकर दुकानदार शक्ति झा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है, कि चार लोगों ने मारपीट कर 10 हजार रुपए और सोने की चेन छीन ली। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,